Tue. Mar 24th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा– कैबिनेट मंत्री सोरभ बहुगुणा का ढोल नगाड़े,व फुल मालाओं से स्वागत अभिनन्दन किया गया,आज के कार्यक्रम कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश बहूगूणा द्वारा किया गया, कैबिनेट मंत्री सोरभ बहुगुणा को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया गया,मंच पर पुर्व विधायक कैलाश शर्मा, पुर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,मेयर प्रत्याशी अजय बर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रोतेला, कुन्दन लटवाल, बर्मा सदन के अध्यक्ष बच्चु लाल बर्मा, बृजमोहन बर्मा, मनोज बर्मा , राजेंद्र बर्मा,पुर्व पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी त्रिलोचन जोशी, पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी रहे मनोज बिष्ट भयृयु, युवा व्यवसाई अरूण बर्मा, मनोज बर्मा , माया बर्मा,दीप बर्मा, रेडक्रास सोसायटी पुर्व अध्यक्ष मनोज सनवाल, पार्षद प्रत्याशी सभी 7 के वार्डों के उपस्थित रहे, सभी मचासीन  महानुभावों का पुष्प  गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया गया,आज का चुनावी सभा का आयोजन पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी रहे, मनोज बिष्ट भयृयु व उनके सभी युवा, समर्थकों के सफल प्रयासों से कराया गया था, संचालन संयुक्त रूप से मनोज बिष्ट भय्यू व जिला मिडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट द्वारा किया गया, जिला अध्यक्ष रमेश बहूगूणा ने सभी जनता से भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी व सभी पार्षदों के प्रत्याशीयो के पक्ष में वोट डालने की अपील की  पुर्व विधायक कैलाश शर्मा ने भी सम्बोधित करते हुए सभी माताओं,बहिनों से निवेदन किया कि इस बार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट डाल कर अल्मोड़ा को न ई सरकार बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें, पुर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने भी अपने विधायक के कार्यकाल में कराये गये विकास कार्यों को जनता को गिनाये ओर विश्वास दिलाया कि इस बार भारतीय जनता पार्टी के मेयर को चुनकर भेजे जिससे विकास कार्यों को गति प्रदान हो पाये,  मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा के समर्थन में नगर निगम चुनाव के समन्वयक कैबिनेट मंत्री सॊरभ बहुगुणा ने नृसिंह परिषद परिसर में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि इस बार अल्मोड़ा नगर निगम में जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का निर्णय कर लिया हैं। जिस प्रकार से चुनाव में हर जगह भाजपा के मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा के प्रति जो उत्साह एंव विश्वास दिख रहा है। वह निसंदेह मत के रूप परिवर्तित होने जा रहा है।
उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि नगर निगम में भाजपा की सरकार बनने के बाद अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की सरकार के साथ-साथ केन्द्र की मोदी सरकार भी विकास की नयी गंगा को लाकर अल्मोड़ा के ऐतिहासिक स्वरूप को नयारूप देकर पहाड़ का आदर्श नगर निगम बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोडे़गी।
मंत्री बहुगुणा ने मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा के पक्ष में जोरशोर से मतदान करने की अपील करी। आज के कार्यक्रम में हजारों कि संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा लोगों से पुरा बर्मा सदन का प्रागड खचाखच भरा हुआ था,