Thu. Mar 26th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत-जालली मोटर मार्ग पर शक्ति चौक चिलियानौला के पास एक सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां कल बुधवार को एक ऑल्टो कार (यूके 01ए 8175) हैड़ाखान मंदिर की ओर से आ रही थी। शक्ति चौक के पास ट्रक (यूके 05 सीए 0814) सड़क किनारे निर्माण सामग्री उतार रहा था।तभी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। इस हादसे में कार चालक कुंदन सिंह खम्पा (67) को गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद उन्हें उप जिला चिकित्सालय रानीखेत लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। कार रानीखेत रोडवेज के पूर्व कर्मचारी चिलियानौला निवासी कुंदन सिंह खम्पा की थी और वही इसे चला रहे थे। वाहन में अन्य कोई नहीं था। घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।