जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दीवान कनवाल ने उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक संगीत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीवान कनवाल का निधन राज्य की लोक कला और सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके गीत और सांस्कृतिक योगदान हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।
मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों और उनके प्रशंसकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
