जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
पुष्कर सिंह धामी ने आज भतरोंजख़ान पहुंचकर रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई तथा भिकियासैंण के ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय सतीश नैनवाल के पीपलपानी संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सतीश नैनवाल सामाजिक सरोकारों से जुड़े एक सक्रिय जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार शोक की इस घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
इस दौरान रामजीशरण शर्मा (मुख्य विकास अधिकारी), युक्ता मिश्र (अपर जिलाधिकारी), याक्षी अरोड़ा (उप जिलाधिकारी) सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
