Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा, 23 दिसम्बर 2025। मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के दो दिवसीय दौरे के दौरान आज रानीखेत में प्रातःकालीन भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को लेकर उनका फीडबैक लिया।
आमजन ने अभियान की सराहना करते हुए इसे जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक प्रभावी पहल बताया तथा सरकार के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से शासन और जनता के बीच विश्वास, संवाद और सहभागिता लगातार सुदृढ़ हो रही है। सरकार आमजन से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को समझ रही है और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित कर रही है।
प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली से आए पर्यटकों से भी भेंट कर उनके शीतकालीन यात्रा अनुभवों की जानकारी ली। पर्यटकों ने जनपद की प्राकृतिक सुंदरता, शांति और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने इस सकारात्मक फीडबैक को उत्साहवर्धक बताते हुए कहा कि यह जनहित में सतत रूप से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है।