Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा, 11 मई 2025  प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यगत, जिला कार्यालय अल्मोड़ा ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस जनपद के भ्रमण पर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री दिनांक 12 मई 2025 को 11:25 बजे छड़ोंजा हेलीपैड लमगड़ा पहुंचेंगे। तत्पश्चात 11:50 बजे श्री कल्याणिक हिमालय देवस्थानम न्यास, डोल आश्रम कनरा डोल पहुंचेंगे। मा0 मुख्यमंत्री यहां 13:00 बजे तक देवस्थानम न्यास के पीठम स्थापन महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे तथा 13:00 बजे से 13:30 बजे तक आरक्षित रहेंगे। इसके पश्चात 13:30 बजे यहां से प्रस्थान कर 13:55 बजे छड़ोंजा हेलीपैड पहुंचकर यहां से रवाना होंगे।