Wed. Apr 1st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तरखण्ड

    
आधुनिकीकरण के इस दौर में साइबर ठग भी सक्रिय हो गए है जिससे विभिन्न माध्यमों से साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे है, जिससे निपटने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है, तथा विभिन्न माध्यमों से आमजन को जागरूक कर रही है।

     
दिनांक 27.02025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला में  सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी भवाली/ साइबर द्वारा बैंक कर्मियों को साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी दी गई।
    
इस दौरान उन्होंने बताया कि वर्तमान समय मे साइबर ठग बहुत सक्रिय हो गए है, जो डिजिटल अरेस्टिंग, ऑनलाइन ठगी के साथ ही ठगी के नए नए हथकंडे अपना कर भोली भाली जनता को अपना शिकार बना रहे है।
 
   
उन्होंने बताया कि साइबर ठगों से बचने का एक ही उपाय है, सावधानी बरतें तथा अपनी गोपनीय जानकारी, बैंक खाता, पासबुक, एटीम, सीवीवी,क्रेडिट कार्ड आदि को किसी के साथ सांझा न करे।
    
ऑनलाइन ठगी से बैंक कर्मियों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई।