Mon. Oct 13th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार एवं वैभव लक्ष्मी लोक समवृद्धि संस्था, नैनीताल के तत्वाधान से महिलाओं की व्यवसायिक सुरक्षा और सतत् आजीविका के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाना इस विषय में विज्ञान मीडिया व लोक मीडिया आधारित सात दिवसीय अभियान की शुरूआत नारायणबगड़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सिमली, अंगतोली, सणकोट, दिवार, झिझौणी, बुडेेरा, भगोती, रैई, नामतोल से होते हुए ग्राम पंचायत खैनोली, मैदुनी, घारबास्म, गैरबारम में समापन किया गया। उपरोक्त गाॅवोें में विज्ञान मीडिया व लोक मीडिया आधारित अभियान का आयोजन किया गया जिसमें सभी गाॅवों के ग्राम प्रधान, वन पंचायत सरपंच, महिला मंगल दल अध्यक्षा, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व समस्त ग्रामीणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। ग्राम पंचायत खैनोली-मैदुनी में उक्त कार्यक्रम का समापन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत खैनोली की प्रधान श्रीमती सरिता देवी एवं सरपंच श्री सुरेन्द्र सिंह साथ में मैदुनी सरपंच श्री रणजीत सिंह ने किया। अभियान में परियोजना समन्वयक श्रीमती हेमा हयांकी, सौरभ जोशी, संदर्भ व्यक्ति भरत सिंह रावत, विरेन्द्र सिंह नेगी, सुरेन्द्र कुमार एवं सचिन सिंह आदि ने अपने विचार रखे। अभियान में उपस्थित प्रतिभागियों ने पाण्डव नृत्य, चांचरी नृत्य एवं झुमौलो आदि किया।