Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

अल्मोड़ा। सोशल मीडिया के माध्यम से झूठी एवं भ्रामक जानकारी फैलाने के मामले में नगर कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ने कोतवाली अल्मोड़ा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने बताया कि 8 जनवरी को अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर अल्मोड़ा में आयोजित एक सभा से कांग्रेस पार्टी का कोई भी संबंध नहीं था।
उन्होंने कहा कि इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर सोशल मीडिया पर यह झूठी अफवाह फैलाई गई कि उक्त कार्यक्रम कांग्रेस द्वारा आयोजित किया गया था, जबकि उस सभा में कांग्रेस का कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता शामिल नहीं था। इस प्रकार की अफवाहों से कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल करने के साथ-साथ समाज में जातिगत तनाव और वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया।
नगर अध्यक्ष ने बताया कि इस प्रकरण में दोषी व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के अंतर्गत कार्रवाई की मांग की गई है। कांग्रेस पार्टी ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स की तकनीकी जांच कर वास्तविक संचालकों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस दौरान नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, दीप सिंह डांगी, पार्षद वैभव पांडे, पार्षद दीपक कुमार, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल सुशील, भैरव गोस्वामी, बलवंत सिंह राणा, गोविंद मेहरा, परितोष जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री पूरन रौतेला, निजाम कुरैशी, कार्तिक शाह, राहुल गुप्ता, कमल बिष्ट, शुभम जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नगर कांग्रेस कमेटी ने दोहराया कि पार्टी सभी समाजों के सम्मान और आपसी सद्भाव में विश्वास रखती है तथा किसी भी प्रकार की नफरत और अफवाह की राजनीति का कड़ा विरोध करती है।