जनतानामा न्यूज़ दिनेश भट्ट अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा। गौसेवा न्यास के संस्थापक सदस्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर पान सिंह बिष्ट के निधन पर न्यास के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे

न्यास के सचिव दयाकृष्ण काण्डपाल ने बताया कि पान सिंह बिष्ट सामाजिक सरोकारों से गहराई से जुड़े रहे। वे गौसेवा न्यास के साथ ही मोहन लाल साह-विशनी देवी सार्वजनिक दातव्य न्यास और पुष्पलता जोशी न्यास के भी सक्रिय सदस्य रहे। इसके अलावा, वे नरसिंह बाड़ी में पिछले कई वर्षों से एक विद्यालय का सफल संचालन कर रहे थे।
उनकी पत्नी मनोरमा बिष्ट भी महिला समिति, अल्मोड़ा में विभिन्न पदों पर सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं।
पान सिंह बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में दयाकृष्ण काण्डपाल, बद्री विशाल अग्रवाल, पूरन चन्द्र तिवारी, हेम चन्द्र जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, चन्द्रमणि भट्ट, मनोज सनवाल, डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, एम.सी. काण्डपाल, यशवंत सिंह बिष्ट सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हैं।
न्यास की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई और शोक-संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।