Wed. Mar 18th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा  18 मार्च 2026 भारतीय जनता पार्टी जनपद अल्मोड़ा महिला मोर्चा की जिला आईटी संयोजक नियुक्त होने पर श्रीमती दीपिका बिष्ट का उनके निजी आवास पर पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दीपिका बिष्ट को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।



इस मौके पर आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि दीपिका बिष्ट के नेतृत्व में अल्मोड़ा नगर और विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मजबूती मिलेगी और पार्टी को विजय दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि पार्टी ने यह जिम्मेदारी उन्हें उनके वर्षों के परिश्रम, समर्पण और ईमानदारी के आधार पर सौंपी है, जो उनके कार्यों की सराहना का प्रतीक है।
कार्यक्रम में अशोक सिंह, सुधीर कुमार (नगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा), अभय बोरा, कंचन उप्रेती, भूमिका परिहार, गोलू सतवाल, ऋतिक नयाल, नेहा उज्जैनवाल, कुमारी लक्ष्मी, रोहित कुमल्टा, लक्ष्मी नीरज टाकुली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।