जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद थाना देघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक- 26.09.2025 को माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारण्ट फौजदारी वाद संख्या- 09/25 धारा 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त शिवेन्द्र सिंह नेगी पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम- नगरगांव, तल्ला भाकुड़ा, पोस्ट- स्याल्दे, जिला- अल्मोड़ा को थाना सल्ट पुलिस द्वारा नगरगांव से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तारी पुलिस टीम-
1- अपर उप निरीक्षक गंगा प्रसाद
2- हेड कांस्टेबल मनोज पाण्डे
3- कांस्टेबल नीरज सिंह