जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
आज दिनांक 11.03.2025 को थानाध्यक्ष देघाट श्री दिनेश नाथ महंत द्वारा आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत स्याल्दे बाज़ार में व्यापार मंडल पदाधिकारी व व्यापारियों व सीएलजी मेम्बर,टैक्सी यूनियन,गणमान्य लोगों के साथ गोष्ठी की गई और त्योहारों के मध्य नजर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । सभी उपस्थित जनों से होली त्यौहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की गई।
साथ ही साईबर अपराध,नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक किया गया तथा उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
