जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा 3 दिसंबर आज यहां राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी अल्मोड़ा को पत्र लिखकर भैसियाछाना बिकासखंड के नैन्वालखोला गांव तथा धौलादेवी विकास खंड के मौनी गांव को शीघ्र राजस्व गांव बनाये जाने की मांग करते हुए कहा कि पट्टी पटवारियों द्वारा इन गांवों का प्रारंभिक सर्वे कर दिया गया है किन्तु अब आगे कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। पत्र में यह भी कहा गया है कि आजादी के बाद अनेक गांवों की जनसंख्या तथा स्थिति में अनेक परिवर्तन हो गये हैं इसलिए उत्तराखंड में उक्त गांवों के अलावा अन्य अनेक स्थानों को जो अब राजस्व गांव बनाये जाने के मानकों में आ गये हैं राजस्व गांव बनाये जाने की आवश्यकता है ताकि इन गांवों को विकास कार्यों से जोड़ा जा सके पत्र में उक्त गांवों को शीघ्र राजस्व गांव बनाये जाने के साथ साथ प्रदेश अन्य गांवों में भी इस हेतु सर्वे कराये जाने की मांग की गयी है।पत्र मे ब्रह्मानंद डालाकोटी अर्जुन सिंह दीप चन्द्र डालाकोटी जगदीश चन्द्र नारायण सिंह आदि के हस्ताक्षर है
