Mon. Dec 1st, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

नितिन लोहनी, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी द्वारा थाना मुखानी एवम सुमित पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक भवाली द्वारा थाना खन्स्यु का अर्द्ध-वार्षिक निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान कार्यालय के अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरणों, दंगा नियत्रण शस्त्रों/टियर गैस, सीसीटीएनएस, लावारिस मालों/ वाहनों, मैस, बैरक, परिसर, सरकारी आवास आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी

अभिलेख एवं सरकारी संपत्ति उपकरण सही पाए गए।
निरीक्षण के दौरान पंकज जोशी थानाध्यक्ष मुखानी एवम रोहिताश सागर थानाध्यक्ष खन्स्यु सहित थाने के अन्य अधि0/कर्म0 मौजूद रहे।

सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से शस्त्राभ्यास कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

थाना खन्स्यु में निरीक्षण के उपरान्त थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी की समस्या सुनी गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।