Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

अल्मोड़ा।विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 23 दिसम्बर 2025 को स्वामी श्रद्धानन्द धर्मरक्षा दिवस के अवसर पर धर्म जागरण समन्वय कुमाऊँ सम्भाग, अल्मोड़ा द्वारा विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में धर्मरक्षा दिवस को लेकर गोष्ठी, श्रद्धांजलि कार्यक्रम, हवन, गौ पूजन, अल्मोड़ा के लेप्रोसी रोगियों हेतु भोजन व्यवस्था तथा जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में कुल सोलह रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रान्त संस्कृति प्रमुख अरविन्द चन्द्र जोशी, कुमाऊँ सम्भाग संयोजक मनोज सिंह पवार, कुमाऊँ सम्पर्क प्रमुख सुनील कुमार, विभाग सह संयोजक नीरज थापा, जिला संयोजक कमल बिष्ट सहित संगठन के विभिन्न दायित्वधारियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर जिला मातृ शक्ति संयोजिका प्रो. आराधना शुक्ला, जिला सह संयोजक अनिल वर्मा, जिला परियोजना प्रमुख मनीष तिवारी, निधि प्रमुख कैलाश छिमवाल, नगर संयोजक दीपक जोशी, सह संयोजक अनिल मेहरा, खण्ड संयोजक बहादुर सिंह लटवाल एवं नन्दन फर्त्याल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि धर्मरक्षा दिवस से जुड़े कार्यक्रम सप्ताह भर संचालित किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर धर्म जागरण समन्वय द्वारा निरंतर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।