Thu. Mar 26th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा,  द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।


दिनांक 03.12.2024 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धौलछीना  विजय नेगी के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस द्वारा बाड़ेछीना तिराहा में चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान वाहन संख्या UK01-A-6471 मोटर साईकिल चालक बहादुर सिंह पुत्र  प्रेम सिंह निवासी ग्राम डाल जिला अल्मोडा को एल्कोमीटर से चैक करने पर शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया तथा डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।