जनता नामा न्यूज दिनेश भट्ट अल्मोड़ा उत्तराखंड
अल्मोड़ा।दिनांक 25.06.2025 को पैन इंडिया अभियान के तहत जिला टास्क फोर्स द्वारा लोधिया अल्मोड़ा क्षेत्रान्तर्गत बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन हेतु अभियान चलाया गया है। अभियान के अंतगर्त जिला टास्क फोर्स के सदस्य उपस्थित रहें। अभियान के दौरान 32 प्रतिष्ठानों मे निरीक्षण की कार्यवाही की गयी। निरीक्षण के दौरान कोई भी बाल श्रमिक चिन्हित नही हुआ है। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिष्ठानों में बाल श्रमिक उन्मूलन के संबंध प्रचार-प्रसार सामग्री चस्पा की गयी। तथा हिदायत दी गयी किसी भी परिस्थितियों में बाल श्रम नही कराया जाय। किसी भी प्रतिष्ठान में बाल श्रम करते हुए पाये जाने पर बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्यवाही अपनाई जायेगी।
