Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

राष्ट्रनीति संगठन के तत्वाधान में एडवोकेट विनोद तिवारी के नेतृत्व में चल रहे हैं गांधी पार्क में आंदोलन को 41 दिन पूर्ण हो गए आज आंदोलनकारी जिला अधिकारी तथा स्थानीय सांसद अजय टम्टा और राज्य सरकार के खिलाफ अपील लेकर के न्याय के देवता गोलू देवता जी के मंदिर पहुंचे और उनसे इंसाफ करने की गुहार लगाई और कहा कि यदि ग्रामीणों की मांगे सही हैं तो सांसद और राज्य सरकार 2027 में तथा 2029 में जीत के ना आ पाए।


3 सूत्र मांगू को लेकर के आंदोलनकारी टिके हुए हैं
जिम ग्राम पंचायत खूंट धामस सेनार चाण रौन डाल में कोसी नदी पर पुल बनाने और सड़क पर डामरीकरण करने तथा जीआईसी खूंट में पानी व्यवस्था सुनिश्चित करने और उत्तराखंड में पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति दर्जा प्रदान करने की मांग शामिल है,आज मुख्य रूप से गोविंद प्रसाद,नन्दन प्रधान, दीपक आर्य, पूरन सिंह बोरा,समेत कई लोग मौजूद थे।।