Wed. Mar 25th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराउत्तराखण्ड

अल्मोड़ा , 27 दिसंबर 2024 रेडक्रॉस सोसायटी अल्मोड़ा द्वारा आज साईं मंदिर स्थित  प्रांगण में, निरंतर  शीतलहर के  चलते कई जरूरत मंद लोगों को गरम कंबलों का वितरण किया गया। रेडक्रॉस सोसायटी  से जे ,सी, दुर्गापाल  और भावना  तिवारी  के द्वारा इस मुहिम की शुरुवात करी गयी यों तो सर्वविदित है कि रेडक्रॉस सोसायटी हमेशा गरीब और असहाय लोगों के लिए एक सहारा बनकर कार्य करती है चूंकि अब ठंड ने अब शहर में दस्तक दे दी है ,कई ऐसे व्यक्ति जो दिनभर में रोजी रोटी का जुगाड़ मुश्किल से कर पाते हैं उनके समक्ष इन सर्द रातों में गर्म कपड़ों के अभाव में ठिठुरना पड़ता है।डॉ दुर्गापाल के अनुसार ये मुहिम लगातार चलती रहेगी।आज 2 नेपाली श्रमिकों के अलावा 3 महिलाओं जो कई घरों में काम करके अपनी गुजर बसर करती हैं उनको कई सदस्यों के माध्यम से प्रदान किये गए। भावना तिवारी के अलावा इस मुहिम में सेवानिवृत्त चीफ़ फॉर्मसिस्ट  अशोक पांडे, अभषेक बनौला , कविता, मीनाक्षी, विजयपांडे शामिल रहे।