जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखंड
अल्मोड़ा। दिनांक 22 सितंबर 2025, नवरात्र के प्रथम दिवस पर ढूंगा धारा (रामलीला मैदान) अल्मोड़ा में दुर्गा महोत्सव 2025 का शुभारंभ बड़े ही धार्मिक उल्लास और भव्यता के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा (शोभायात्रा), गणेश पूजा और मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा से हुई। यजमान कमल कुमार बिष्ट एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजू बिष्ट ने आचार्य पंडित भुवन चंद त्रिपाठी के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की और सभी के मंगल की कामना की।

दुर्गा महोत्सव समिति ढूंगाधारा, अल्मोड़ा के मुख्य संरक्षक व पदाधिकारियों के सफल नेतृत्व तथा क्षेत्रवासियों के सहयोग से कलश यात्रा और पूजा-अर्चना का आयोजन भव्य और भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
सांयकालीन कार्यक्रम में पूजा-अर्चना, महाआरती, प्रसाद वितरण के साथ-साथ भजन संध्या एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रौतेला, संरक्षक श्री दीवान सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गैड़ा व श्रीमती गीता मेहरा, महासचिव दीपक भंडारी, मुख्य संयोजक राकेश भंडारी सहित सभी पदाधिकारी, सदस्य गण, महिला मंडल, युवा शक्ति, मोहल्लावासी और क्षेत्र की जनता ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया।
मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया।