Mon. Apr 6th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के मोटरसाईकिल पर संयुक्त निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं एवं व्यापरियों की मांग पर  पिंक बूथ स्थापित करने के दिए थे निर्देश।


महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत महिलाओं  एवं स्थानीय व्यापारियों की मांग पर सीएनआई चौक पल्टन बाजार में स्थापित होंगा पुलिस पिंक बूथ। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को धनराशि की जारी।

जिलाधिकारी के निरीक्षण का दिखा असर, महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सीएनआई चौक पल्टन बाजार में पुलिस बूथ बनाये जाने हेतु जिलाधिकारी अन्टाईड फंड से धनराशि जारी।

देहरादून दिनांक 19 सितम्बर 2024, (जि.सू.का), जिलाधिकारी सविन बसंल ने वरिष्ठ पुसिल अधीक्षक के साथ  बाईक से शहर भ्रमण/निरीक्षण के दौरान सीएनआई चौक पल्टन बाजार जामा मस्जिद के निकट महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बूथ स्थापित किये जाने हेतु महिलाओं और व्यापारियों की मांग पर पिंक बूथ बनाने के निर्देश दिए गए थे।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त पर धनराशि उपलब्ध कराने की मांग पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल जिलाधिकारी अन्टाईटड फंड से धनराशि रू0 1,36500 हजार रूपय पुलिस विभाग (पुलिस अधीक्षक नगर) को जारी कर दिए गए हैं।