Tue. Mar 24th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा ज़िले के हवालबाग ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत सकार भगतोला के 62 वर्षीय बुजुर्ग महिपाल सिंह बुधवार दोपहर से लापता हैं। वे भगतोला से सामान लेकर अपने गांव लौट रहे थे।  संतुलन बिगड़ जाने से वो नदी मैं गिर पड़े  और  तेज बहाव में बह गए। घटना के समय पास में मौजूद महिलाओं ने यह दृश्य देखा और शोर मचाकर लोगों को बुलाया। सूचना मिलते ही एसओ कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि घटना के 20 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लग पाया है। टीम द्वारा सर्च अभियान लगातार जारी है।