जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा के मनान सोमेश्वर क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से बीएसएनएल कि नेटवर्क सेवा लगातार बाधित होने से बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को नेटवर्क के अभाव में भारी परेशानी से सामना करना पड़ता है। एक सप्ताह से अधिक समय होने पर भी बीएसएनएल के कर्मचारियों की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों में भारी रोष व आक्रोश व्याप्त है। गौरतलब है कि पुरे मनान के क्षेत्र वासियों तथा वहां पर आने वाले पर्यटको को बीएसएनएल की सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से वर्षों पूर्व बीएसएनएल की ओर से में बीएसएनल 4g का टावर स्थापित किया था।

गत एक सप्ताह से क्षेत्र में बीएसएनएल कि सेवाएं बाधित पड़ी है। क्षेत्र के अधिकतर उपभोक्ता बीएसएनल की सिम का ही उपयोग करते हैं। ऐसे में बीएसएनएल का नेटवर्क गायब होने से बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को दूरसंचार के लिए भारी परेशानी से सामना करना पड़ता। साथ ही नेटवर्क से संबंधित सारी सुविधाएं ठप हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में बीएसएनएल के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।