Thu. Oct 16th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा नगर की मुख्य बाजार में निवास व व्यापार करने वाले आम जनमानस व व्यापारीयों की समस्या का संज्ञान लेते हुए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ के नेतृत्व में सम्मानित पदाधिकारियों के अथक प्रयासों के फलस्वरूप प्रशासन से वार्ता कर समस्या का समाधान कर व्यापार मंडल के इतिहास में पहली बार अल्मोड़ा नगर की ऐतिहासिक मुख्य बाजार में  घरेलू व वाणिज्यिक गैस सिलेण्डरों का वितरण आगामी 18 अगस्त दिन रविवार की सुबह 7 बजे से किया जाना सुनिश्चित हुआ है। मुख्य बाजार के निवासियों की समस्या को समझ कर उसका समाधान करने के लिए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के समस्त पदाधिकारीगण, मुख्य बाजार की आम जनता एवं व्यापारी आदरणीय जिलाधिकारी महोदय अल्मोड़ा विनीत तोमर जी, जिलापूर्ति अधिकारी मुकेश जी एवं इण्डियन गैस एजेंसी के प्रबंधक मुकेश जलाल जी का हृदय से आभार प्रकट करती है।


You missed