Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी उमा बिष्ट का निधन हो गया हैं। उनका लंबे समय से स्वास्थ्य ख़राब चल रहा था। कल मंगलवार को दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।


उनके निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स में लिखा कि, “द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक मदन सिंह बिष्ट जी की धर्मपत्नी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें।

उमा बिष्ट अल्मोड़ा की सक्रिय राजनीति का एक बड़ा चेहरा रही हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कई विकास कार्यों को आगे बढ़ाया था और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को उठाने में अग्रणी भूमिका निभाई।

जानकारी के मुताबिक उन्हें सिर में अचानक दर्द होने के चलते डॉक्टर ने ब्रेन हेमरेज होना बताया था जिसके बाद उनका उपचार चल रहा था। उनके असामयिक निधन पर द्वाराहाट विधानसभा समेत कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर छा गई। पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया है। वही, भाजपा, यूकेडी व अन्य तमाम दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। जानकारी के मुताबिक उनकी अंत्येष्टि बुधवार को स्थानीय घाट नौलाकोट, द्वाराहाट में की जाएगी।