जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
भाजपा के हवालबाग प्रभारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने आज हवालबाग ट्रेनिंग सेंटर सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों पर चर्चा की ।

प्रभारी ने कहा कि स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। संगठन के सभी सदस्य और पदाधिकारी अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। साथ ही लोगों को भाजपा सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। जनसंघ से यहां तक यात्रा समेत समाज से जोड़ने के कार्य के बारे में बताया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस रामनवमी के साथ मनाया जाएगा, जो अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने का भी प्रतीक होगा। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता अपने घरों में पार्टी का ध्वज लगायेंगे और सफाई अभियान, मिष्ठान वितरण जैसे सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
स्थापना दिवस के बाद, 7 से 9 अप्रैल तक विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इसके बाद, 10 से 12 अप्रैल तक “बूथ चलो अभियान” चलाया जाएगा, जिसमें पार्टी पदाधिकारी बूथ स्तर पर नागरिकों के साथ कम से कम आठ घंटे बिताएंगे और उनकी राय लेंगे।
13 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष सफाई व रंग रोगन आदि किया जाएगा। 14 को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। प्रभारी ने प्रत्येक बूथ स्तर पर किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी पर मार्गदर्शन किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष संजय बिष्ट ने की मंडल अध्यक्ष ने सभी बूथों पर ये कार्यक्रम निश्चित हों इसके लिए मंडल मैं तीन सदस्यीय कमेटी बनाई,जिसमें सुन्दर मटियानी को संयोजक और कुंदन कुमार बिष्ट और मनीष बिष्ट को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी कार्यक्रम में बृहस्पति गिरी महाराज ,पूर्व जिला मंत्री सुरेन्द्र मेहता, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट,मंडल महामंत्री मनीष बिष्ट, उपाध्यक्ष कुन्दन कुमार बिष्ट,युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट,सुनील नेगी,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख आनन्द कनवाल,बालम मेहता,केवल मुस्युनी,चंदन रावत, दीपक अधिकारी,राम सिंह रावत, भगवान सिंह रावत,विनोद लटवाल,किशन बिष्ट, श्याम मेहता,नीरज रावत,गौरव कांडपाल,दीपक नेगी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।