जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा-पूर्व दर्जा मंत्री एवं भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति डॉ सतपाल सिंह बिष्ट से शिष्टाचार भेंट कर विश्वविद्यालय के विकास में हर संभव योगदान देने की बात कही। सर्वप्रथम पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कुलपति प्रो डॉ सतपाल सिंह बिष्ट को उनके विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में उनके दो वर्ष के सफलतम कार्यकाल पर शुभकामनाएं दी।श्री कर्नाटक ने कहा कि उनके कार्यकाल में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा निरंतर प्रगति के पद पर अग्रसर हो रहा है।शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उनके द्वारा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को सफलता के शिखर पर ले जाने के लिए भरपूर प्रयास किया जा रहे हैं। श्री कर्नाटक कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य के दृष्टिगत सत्र एवं परीक्षाओं को ससमय करने का जो काम वर्तमान में कुलपति ने किया है वह आने वाले समय में विश्वविद्यालय के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। पूर्व दर्जा मंत्री ने कहा कि वर्तमान कुलपति के द्वारा विश्वविद्यालय एवं परिसर के पठन पाठन से संबंधित सभी समस्याओं को दूर कर एक स्वच्छ वातावरण विश्वविद्यालय में देने का प्रयास किया गया हैं जो सराहनीय है, उन्होंने कहा कि कुलपति स्वयं समय-समय पर विश्वविद्यालय के समस्त परिसरों का निरीक्षण भी कर रहे हैं जिससे सामने आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान भी हो रहा है और छात्र-छात्राओं की समस्याओं का भी समय-समय पर समाधान किया जा रहा है। श्री कर्नाटक जोर देते हुए कहा कि अल्मोड़ा में और अधिक रोजगार परख विषय खोलने की आवश्यकता है, साथ ही उन्होंने परिसर की सड़क को तत्काल प्रभाव से ठीक करने का सुझाव भी कुलपति को दिया और *मिलिट्री साइंस* जैसे विषय तत्काल प्रभाव से अल्मोड़ा में खोले जाने का सुझाव कुलपति को दिया।श्री कर्नाटक ने कहा कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल को और बेहतर बनाते हुए सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा को एजुकेशन हब के रूप में डेवलप कर पूरे देश सर्वक्षेष्ठ विश्वविद्यालय बनाये जाने की दिशा में आगे बढ़ने का सुझाव दिया ।कुलपति प्रोफेसर डॉ सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय लगातार सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचे इसके लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं, उनके द्वारा विद्यार्थियों की पुस्तकों का मामला ,लैब की समस्या का मामला हो,चाहे कक्षाओं का मामला हो समय पर लेक्चर का मामला हो,प्रैक्टिकल का मामला हो या विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास का मामला हो इसके लिए लगातार विश्वविद्यालय स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को कोई भी समस्या ना हो इसके लिए वे समय-समय पर स्वयं विद्यार्थियों से भी संवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जो कि सांस्कृतिक नगरी के रूप में विश्व विख्यात है और यहां से ऐसी अनेकों विभूतियां निकली है जिन्होंने देश सहित विदेशों में भी अल्मोड़ा का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आज भी ऐसे कई छात्र छात्राएं हैं जो विश्व पटल पर अल्मोड़ा का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी हर समय यही कोशिश रहती है कि किस तरह विश्वविद्यालय को पूरे देश में अग्रणी पंक्ति में लाकर खड़ा करें।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय बने हुए अभी अल्प समय हुआ है लेकिन आने वाले समय में निश्चित रूप से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा विश्व पटल पर अग्रणी पंक्ति में सर्वप्रथम खड़ा नजर आएगा।
