Wed. Mar 25th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखंड प्रान्त का प्रान्त अभ्यास वर्ग रतूड़ा रुद्रप्रयाग में 20 जून से 23 जून को सम्पन्न हुआ, जिसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान जी का मुख्य सम्बोधन रहा, जिसमें अल्मोड़ा जिले के जिला संयोजक के रूप में राहुल कनवाल  एवं सहसंयोजक साहिल नेगी को उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप गई। इन दोनों दायित्वानों के प्रथम बार अल्मोड़ा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा दोनों दायित्ववान कार्यकर्त्ताओं का शाल ओढाकर सम्मान किया ।सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कर्नाटक ने कहा कि इन युवा दायित्वान कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मजबूती के आयाम स्थापित करेगी एवं जनपद के समस्त विद्यालयों में सदस्यता अभियान के साथ-साथ आगामी छात्र संघ चुनाव में समस्त कालेज इकाइयों में अपना परचम लहराने का काम करेंगे, तथा युवाओं को सही दिशा में ले जाने के लिए सकारात्मक कार्य करेंगे। उक्त सम्मान कार्यक्रम में हिमांशु कनवाल, शुभम कुमार, राहुल कनवाल, निकेश कनवाल,रोहित कुमल्टा,भूमित कनवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश चंद्र भट्ट, ललित मोहन भट्ट, निखिल तिवारी,रश्मि कांडपाल, प्रकाश मेहता सहित अनेकों गणमान्य जन उपस्थित थे।।