Thu. Mar 26th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा 25 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेई जी की 100 वी जयंती आज नगर मंडल भाजपा के तत्वाधान में सांसद कार्यालय में आयोजित की गई इस अवसर पर स्व अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा की स्व अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति के ऐसे पुरोधा थे जिन्होंने देश की राजनीति को नई दिशा प्रदान की और वह करोड़ों लोगों के प्रेरणा स्रोत रहे तथा राष्ट्र प्रेम की भावना उनमें कूट-कूट कर भरी हुई थी वह कहा करते थे सरकारे आयेंगी जाएगी पार्टियां बनेगी बिगड़ेंगी लेकिन यह देश रहना चाहिए इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी ने अटल बिहारी वाजपेई जी की कविताओं का काव्य पाठ कर बैठक को संबोधित किया बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू की तथा बैठक का संचालन नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव  गुरुरानी जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी नगर अध्यक्ष अमित साह  मोनू नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट पूर्व ओबीसी मोर्चा  प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा पंकज जोशी जगत भट्ट राजा खान जगमोहन बिष्ट दिनेश मठपाल हर्षवर्धन तिवारी आशीष गुरुरानी पीयूष कुमार दीपक पंत आदि  कार्यकर्ता उपस्थित थे।