Tue. Mar 24th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

नैनीताल एवम उधम सिंह नगर से सांसद एवम पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान उठाए गए प्रश्न में कहा कि कुमाऊं मंडल से मुंबई के लिए काठगोदाम और रामनगर बांद्रा सप्ताह में एक दिन चलती है जबकि यहां से मुंबई और मुंबई से यहां पर्यटन के क्षेत्र में लोगों का आना-जाना बड़ी मात्रा में लगा रहता है इसलिए एक दिन ट्रेन का संचालन होना नाकाफी है उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की है कि रामनगर से बांद्रा, और काठगोदाम से मुंबई तक के संचालित साप्ताहिक ट्रेन को रेगुलर या कम से कम सप्ताह में तीन दिन किया जाना चाहिए। जिससे कि पर्यटन के क्षेत्र में वह अन्य गतिविधियों में यात्रियों को पर्यटकों को सुविधा हो सके।