Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा :- अल्मोड़ा में मुख्य बाज़ार में रविवार के दिन घरेलू एवं वाणिजिक गैस वितरण किया गया। जिसमें लोगों में भी काफी उत्साह दिखा। नगर में आज रविवार को दि० 18/08/2024 को देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के पूर्ववत कार्यक्रम के तहत सुबह 07 बजे से इण्डेन गैस सर्विस के तत्वाधान में देवभूमि के सम्बंधित पदाधिकारियो के नेतृत्व मे मुख्य बाजार में थाना बाजार, हुक्का क्लब, बाटा बाजार में गैस वितरण का कार्य किया गया। जिसमे गैस वितरण से उपभोक्ताओं में बड़ा उत्साह दिखाई दिया। जो उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने में लगभग 100 से 200 रूपये तक अपनी जेब से मजदूरी दे रहे थे। उनको बाजार मे गैस वितरण की सुवि‌धा से राहत मिल रहीं हैं।


उपभोक्ताको ने देवभूमि के व्यापारियों व जनहित के इस कार्य की सराहना की। साथ ही पदाधिकारियों को दिल से धन्यवाद किया। उपभोक्ताओ ने कहा कि आज तक के व्यापारिक इतिहास में यह पहली बार है जब किसी व्यापार मंडल ने व्यापारी व जनमानस की सुविधा के बारे में सोचा। गृहणियों ने भी पहल की सराहना की। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने लोगों की परेशानियों को देखते हुए यह निर्णय लिया है कि भविष्य में कुछ जगह और गैस वितरण करने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी से अनुरोध किया जाएगा। जिससे गैस वितरण का कार्य सुगमता से किया जा सकेगा। संजय साह (रिक्खू) नगर अध्यक्ष देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल अल्मोडा,जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, दीप जोशी महासचिव, वन्दना दर्मा महिला उपाध्यक्ष, हिमांशु बिष्ट जिला उपाध्यक्ष, हिमांशु काण्डपाल जिला महामंत्री, अमन टकवाल उपसचिव, दिनेश काण्डपाल जिलामंत्री, नीरज थापा जिला संगठन मंत्री, प्रमोद कुमार कार्यकारी अध्यक्ष, मनीष मल्होत्रा, रोहित साह, राजेन्द्र तिवारी सदस्यता प्रमुख, कमल बिष्ट जिला संयुक्त महामंत्री, पूर्व जिला अअक्ष हरेन्द्र वर्मा, नगर उपसचिव जयप्रकाश, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अतुल साह, पूर्व जिला संगठन मंत्री अभय साह, पूर्व नगर उपाध्यक्ष दीपक साह, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा, हरीश भट्ट, रोहित भट्ट, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी सुमित गुप्ता व अन्य लोग उपस्थित रहे।