जन्तानमा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़
अल्मोड़ा, 14 फरवरी 2026 विकासखंड ताकुला की न्याय पंचायत बसोली में आज राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के अंतर्गत एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में मुख्य विकास अधिकारी रामजी सारण शर्मा ने पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम की मूल भावना के अनुरूप अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।
शिविर में 32 विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए, जहां विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 40 शिकायतों का निस्तारण शिविर स्थल पर ही कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रेषित किया गया।
आज के शिविर में 20 ग्राम पंचायतों के लगभग 406 लोगों ने प्रतिभाग किया और विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। इस दौरान आधार पंजीकरण से संबंधित 27 कार्य संपादित किए गए।
राजस्व विभाग द्वारा 162 प्रमाण पत्र, ग्राम विकास विभाग द्वारा 55 प्रमाण पत्र तथा 25 अन्य प्रमाण पत्र जारी किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 111 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि कृषि विभाग द्वारा 30 किसानों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में कुल ₹22,550 (बाइस हजार पांच सौ पचास रुपये मात्र) की बिक्री दर्ज की गई।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, खंड विकास अधिकारी केशर सिंह बिष्ट सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
