जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा। दुगालखोला मोहल्ले स्थित दुर्गादेवी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व तीन दिवसीय श्रीकृष्ण महात्म्य कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को विधिवत रूप से किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम का संचालन संजय दुर्गापाल ,पुष्पा सती के साथ ही सह संचालन विधि दुर्गापाल ने किया, जबकि आयोजन का दायित्व प्रगति महिला समूह, वार्ड पार्षद कु. चंचल दुर्गापाल, रीता दुर्गापाल, घनश्याम गुर्रानी, संजय दुर्गापाल व अन्य सहयोगियों ने निभाया।
मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने अपने संबोधन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, नीति, पराक्रम और करुणा का अद्वितीय संगम है, जो समाज को सत्य व न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में बालिकाओं ने श्रीकृष्ण लीला पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर रीता दुर्गापाल ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित विशिष्ट अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन प्रवचन, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम तय है। पहले दिन मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और भक्तिरस से ओत-प्रोत माहौल में आयोजन संपन्न हुआ।
पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जन्माष्टमी महोत्सव दुगालखोला दुर्गा मंदिर में शुभारंभ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक मनोज तिवारी जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया एवं
द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का महिला प्रगति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षता श्रीमती रीता दुर्गापाल और पुष्पा सती मंजू जोशी विमला दुर्गा पाल रमा जोशी एवंम उनके कार्यकारणी के पदाधिकारियों ने शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया ।
प्रगति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल द्वारा सभी का स्वागत किया गया
विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में तनु मनु द्वारा भजन गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उसके बाद लावन्या नैनवाल दीपिका दानू माही बिष्ट रियांशी बिष्ट खुशी अधिकारी कीर्ति गोंडा निधि नैनवाल सोनाक्षी पवार स्वस्तिका जोशी दिव्यांशी अधिकारी अक्षय चौहान भव्या चौहान स्वर्णिम जोशी महिमा कांडपाल हिमांशी दुर्गापाल भावना मेहरा लक्षिता कृतिका लोहनी आदि ने राधा कृष्ण के डांस किया इसके साथ दीपालय ग्रुप द्वारा भजन गया गया इसकी ग्रुप लीडर रिचा दुर्गापाल व अन्य दूसरी टीम चांपानोला भजन मंडली ग्रुप लीडर पूनम पाठक व अन्य द्वारा भजन गया गया
अंत में फूलों की होली द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया नगर निगम की पार्षद कु चंचल दुर्गापाल घनश्याम गुरूरानी चन्दमणी भट्ट ईश्वर दत गुरु रानी ने पुष्प गुच्छे देकर स्वागत किया इस अवसर पर रमेश भट्ट तिर्लोक सिह भानू दुर्गापाल कमलेश तिवारी श्रीमती मीनू दुर्गापाल हेमा दुर्गापाल प्रकाश खोलिया समय दुर्गापाल गोविन्द सिह बलोला संदीप गुरु रानी कंचन गुणवन्त रीता विशवास रेखा दुर्गापाल भगवती गुरुरानी संचालन नीमा तिवारी आशा तिवारी भावना गोस्वामी ईंन्दु दुर्गापाल नीलम दुर्गापाल जानकी काण्ड़पाल दीपा पोखरिया रमा विष्ट रमा बिप्ट रेखा बिप्ट ,प्रीति जोशी, कमला दुर्गापाल जानकी गुरुरानी मीनू दुर्गापाल, पुप्पा दुर्गापाल ,सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ,