Sun. Apr 5th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

    
“ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” को साकार करने के उद्देश्य से प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के निर्देशन  में नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत  राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा आज हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन/स्थानों की सघन चैकिंग के दौरान उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पास जंगल से 50 मीटर आगे अभियुक्त विपिन गुप्ता पुत्र मुंशीलाल गुप्ता निवासी राजपुरा वार्ड नंबर 13 हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, उम्र- 39 वर्ष को 21.45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।


      
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया है। नशे के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

गिरफ्तारी टीम-

■ Si जगदीप नेगी, प्रभारी चौकी टी०पी० नगर
■ हे0 कां0 दिगम्बर सनवाल
■ का0 अनिल टम्टा
■ का0 तारा सिंह
■ का0 धीरेन्द्र सिंह