जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड


हल्द्वानी। चौफुला के पास अनियंत्रित थार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद थार सड़क किनारे नाले में लटक गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को एक निजी चिकित्सालयपहुंचाया। थार को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से 30 ग्राम चरस बरामद हुई। घटना कल शाम की है।

मिल रही जानकारी के अुसार मंगलवार शाम कटघरिया की ओर से आ रही एक थार चौफुला के पास आते आते अनियंत्रित हो गई। गाड़ी ने टहलने के लिए निकले दीवान सिंह और राजेंद्र सिंह को टक्कर मार दी। इसके बाद थार चालक ने गाड़ी से बिल्कुल नियंत्रण खो दिया और थार बैरियर को तोड़ते हुए सड़क किनारे नाले की तरफ लटक गई।
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को मुखानी चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भिजवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि थार की गति तेज थी। इस वजह से यह हादसा हुआ।
पुलिस ने थार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि थार में 30 ग्राम चरस बरामद हुई है। चालक की तलाश की जा रही है जो मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।