Thu. Mar 26th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

दिनांक 11.01.2025 को धन प्रसाद निवासी नेपाल हाल कठपतिया सल्ट द्वारा डायल 112 में सूचना दी कि तीन व्यक्तियों ने एक महिला को घेर रखा है।
सूचना पर थानाध्यक्ष सल्ट श्री प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची,कॉलर से वार्ता की गई तो कॉलर द्वारा बताया गया कि वह महिला उसकी पत्नी है, जिस संबंध में उक्त कॉलर की पत्नी से पूछताछ की गयी तो उक्त की पत्नी द्वारा ऐसी किसी घटना से साफ इनकार किया गया । कॉलर द्वारा तथ्यों को छुपाकर डायल 112 में झूठी सूचना दी गई जो जांच में झूठी पाई गई।
डायल 112 में झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति धन प्रसाद का पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई,दोबारा इस प्रकार के कृत्य को न दोहराने के  लिये सख्त चेतावनी दी गई ।
अपील
डायल 112 आपातकालीन सहायता के लिये है,झूठी सूचना देकर इसका दुरुपयोग न करे।