जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा आज दिनांक 28 फरवरी को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, उत्तराखण्ड एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा रवि रौतेला के कार्यालय मयंक पैलेस, चौघानपाटा में दोपहर 12 बजे पत्रकारों के साथ होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नगर के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रंग, गुलाल एवं मिठाइयों के साथ होली पर्व की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया गया।
रवि रौतेला ने सभी पत्रकार बंधुओं को होली की बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक संवाद का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारे की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम के दौरान समसामयिक विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई और सभी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मिलन को सफल बनाया।
