जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
हरिद्वार। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ऑरेंज और येलो अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में 5 अगस्त को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग ने 4 और 5 अगस्त को जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है, जिससे छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र 5 अगस्त को पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।
