Tue. Mar 31st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने का असर देखने को मिल रहा है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाताल गंगा लंगसी सुरंग के पास पहाड़ी से भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है. जिसका खौफनाक वीडियो सामने आया है. इस भयंकर वीडियो को देखकर दिल दहल जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश की वजह से एक पहाड़ भरभराकर गिर रहा है.

पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिरामीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चारधाम यात्रा के बीच आज बद्रीनाथ हाईवे के पास पहाड़ टूटकर नीचे गिर गया। बद्रीनाथ हाईवे पर स्थित पागल नाला पर दोपहर करीब 12:15 मिनट पर यह घटना घटी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह दुर्घटना बद्रीनाथ हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर हुई। पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इस कारण बद्रीनाथ हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग भी बाधित हो गया है। टनल का मुहाना होने पर किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है। बाल बाल लोगों की जान उपहार।