दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।
आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
18 अप्रैल 2024 Aaj Ka Panchang April 18, 2024
चैत्र शुक्ल पक्ष दशमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, चैत्र |
आज दशमी तिथि 05:31 PM तक उपरांत एकादशी | नक्षत्र आश्लेषा 07:56 AM तक उपरांत मघा | गण्ड योग 12:43 AM तक, उसके बाद वृद्धि योग | करण गर 05:32 PM तक, बाद वणिज | आज राहु काल का समय 02:00 PM – 03:35 PM है | आज 07:56 AM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।
जानिए 12 राशियों के एक दिन कैसा रहेगा आपका आज
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज दिन मिश्रित फल मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों और मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज सामान्य रहेगा। व्यवसाय में जातक को आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन संतान की चिंता सताएगी।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज का दिन व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्य सफल होंगे। परिवार का माहौल जातक के स्वभाव के अनुकूल रहेगा।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज का दिन जातक के लिए कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों-परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना रहेगी। विवाह के योग्य युवकों को जीवनसाथी मिलने के योग है।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन बिजनेस के लिए दिन मध्यम रहेगा। किसी के भी साथ धन की लेन-देन न करें। किसी भी विवाद में पडऩे से बचना होगा। मन एकाग्र करने का प्रयास करें। आज खर्च पर संयम रखें। अपनो के व्यवहार से मन दुखी होगा। दोपहर के बाद जातक स्वास्थ्य में सुधार होगा। दोस्तों से उपहार मिलेंगे। परिवार से अच्छा सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि के जातक आज मन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में लगा रहेगा। साथ ही दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियां आ सकती हैं,लेकिन धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महूसस कर सकते हैं।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले का दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस अच्छा चलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले व्यापार-धंधा के लिए कुछ खास नहीं है। किसी भी काम में आशानुरूप सफलता नहीं मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना रहेगी। परिवार का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम में सफलता नहीं मिलने से मन दुखी रहेगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस अच्छा चलेगा और धनलाभ की संभावना बनी रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य बनाए रखें।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति जातक के अनुकूल रहेगी, जिससे बिजनेस में धनलाभ और ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन फैसले लेते समय अच्छे से सोच-विचार करें और हो सके तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज कारोबार के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन कार्य की अधिकता रहेगी। काम की सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा, लेकिन धनलाभ की स्थिति रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।
आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164