Wed. Oct 15th, 2025
Spread the love

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल


जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

O2अगस्त 2024 Aaj Ka Panchang August 02, 2024

श्रावण कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, आषाढ़ |आज है मास शिवरात्रि|

आज त्रयोदशी तिथि 03:27 PM तक उपरांत चतुर्दशी | नक्षत्र आद्रा 10:59 AM तक उपरांत पुनर्वसु | हर्षण योग 11:45 AM तक, उसके बाद वज्र योग | करण वणिज 03:27 PM तक, बाद विष्टि 03:35 AM तक, बाद शकुनि | आज राहु काल का समय 10:55 AM – 12:33 PM है | आज 05:41 AM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा |

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज ।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज जातक आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी करेंगे, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर खरीदारी करनी होगी। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आजअपने व्यापार में स्थान परिवर्तन करने की भी सोचेंगे। यदि ऐसा किया, तो यह आपको लाभ देगा, इसमें आपको कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ेगा, लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रह सकता है। आज आपको अपनी बहन व भाई के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए जातक आपको आलस्य व आराम को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपने बिजनेस को गति प्रदान कर पाएंगे और अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। आज आपको अपने कार्य में अधिक ध्यान लगाने की जरूरत है। आज का दिन आपके पारिवारिक बिजनेस में कोई चिंता पैदा कर सकता है।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक के लिए आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन इसके परिणाम सुखद रहेंगे। व्यस्तता के बीच आज आप अपने पारिवारिक जीवन के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न होगा। दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों जातक व्यवसाय क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिसका भरपूर लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे और आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। साहस और बुद्धिमानी से ही आप इन लोगों को पराजित कर पाएंगे। आज का दिन आपके लिए कुछ कारण से चिंता करने वाला रहेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि आज के दिनकहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को आने नहीं देना है, नहीं तो वह विचार आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज जातक आजरोजमर्रा के कार्यों के प्रति आपको विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि आप उन्हे बहुत लंबे समय से टालते आ रहे थे, अब उन्हें पूरा करने का समय है। आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज नए संपर्कों से लाभ होगा। यदि उनका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो वह भी कठिनाई से पूरा होगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज का दिन जातक मन प्रसन्न होगा। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आज आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की सोच रहे हैं, तो उसके बारे में पहले परिवार वालों से राय-मशविरा जरूर लें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज आज का दिन कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो वह आज अधिकारियों की कृपा से पूरा हो सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए उच्च अधिकारियों से लाभ उठाने का रहेगा। साझेदारी में किए गए व्यापार से भरपूर लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज जातक के लिए माता-पिता के आशीर्वाद से किया गया कार्य आज सफल रहेगा और आपको भरपूर लाभ देगा, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें गिरावट आ सकती है। आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप उसमें बढ-चढ़कर हिस्सा लेंगे और उसमें कुछ धन भी व्यय होगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज जातक के लिएआप पास व दूर की यात्रा पर भी जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, इसलिए अपने प्रयासों को जारी रखें। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको लंबी परेशानियों के बाद कुछ राहत मिलती नजर आ रही है।

आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164

You missed