Mon. Dec 1st, 2025
Spread the love

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल


जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

O4अगस्त 2024 Aaj Ka Panchang August 04, 2024

श्रावण कृष्ण पक्ष अमावस्या, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, आषाढ़ |आज है अमावस्या and हरियाली अमावस्या|

आज अमावस्या तिथि 04:42 PM तक उपरांत प्रतिपदा | नक्षत्र पुष्य 01:26 PM तक उपरांत आश्लेषा | सिद्धि योग 10:38 AM तक, उसके बाद व्यातीपात योग | करण नाग 04:43 PM तक, बाद किस्तुघन 05:19 AM तक, बाद बव | आज राहु काल का समय 05:25 PM – 07:02 PM है | आज चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा |

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज ।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि जातक आज सामान्य रहेगा | कामकाज में जल्दबाजी करने से बचे, अन्यथा गड़बड़ हो सकती है | आज भावना में बहकर कोई भी निर्णय ना ले | समाज के प्रति आपका योगदान मान सम्मान में वृद्धि करेगा | सेहत को लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा | आज जीवनसाथी की कही कोई बात आपको परेशान कर सकती है |

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज उत्तम रहेगा | पिताजी या किसी शख्स से आपको काम की सलाह मिलेगी | नौकरीपेशा जातको की आज ऑफिस में तारीफ होगी | व्यापारी जातक धन निवेश को लेकर किसी से सलाह ले सकते है | आज जीवनसाथी किसी कार्य में आपका सहयोग करेगा, जिससे आप बड़े प्रसन्न होंगे |

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज ठीक बीतेगा | किसी मनपसंद शख्स से अचानक मुलाकात होगी, जिससे आप प्रसन्न होंगे | वैसे आज खान पान को लेकर सतर्क सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है | व्यापार में सहयोगी द्वारा दी गयी सलाह को नजरअंदाज करना भूल साबित हो सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज अच्छा बीतेगा | भाई बहन आपकी कही बात का अनुसरण करेंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे | कामकाज को लेकर दिन फलदायी सिद्ध होगा | कार्यक्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिलेंगे, जो आपको काफी हद तक रास आएंगे | शाम के समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आने सम्भावना है, जिस वजह से चिंतित हो सकते है |

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन मिश्रित अवस्था का रहेगा | इसीलिए कार्यो में धैर्य आवश्यक है | सम्पति की खरीद की सोच रहे जातको की डील आज पूरी हो सकती है | ऑफिस में आज किसी वजह से तनाव में आ सकते है | सेहत को लेकर आपका दिन बढ़िया रहेगा | दाम्पत्य जीवन में विवाद की स्थिति रहेगी |

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों शुभ रहेगा | घर परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे | इस राशि के विद्यार्थियों को आज मानसिक भार से छुटकारा मिलेगा | घर के बुजुर्ग द्वारा पूर्व में दी गयी कोई सलाह आपके बड़े काम आने वाली है | शाम के समय दोस्तों संग घूमने फिरने जा सकते है |

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि जातक आज मनमुताबिक लाभ देने वाला साबित होगा | कामकाज में अपनी मेहनत को फलता देख आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | आज के दिन मन में आने वाले आईडिया को आगे अवश्य बढ़ाये | संतान की ओर से मिला शुभ समाचार घर में ख़ुशी की वजह बनेगा | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि जातक अच्छा बीतेगा | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे | आज के दिन आर्थिक लेनदेन में सावधान रहना होगा, धन फंस सकता है | कोर्ट कचहरी में चल रहा मामला अपने निर्णायक क्षण में है | आज मित्र को आपकी जरूरत पड़ने वाली है, जिसे लेकर आप व्यस्त रहेंगे |

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज सामान्य बीतेगा | व्यवसाय को लेकर लिए गए निर्णय को लागू करने के लिए आज का दिन उत्तम है | नौकरीपेशा जातको को सहकर्मी से मदद मिलेगी | बच्चे किसी चीज की जिद कर सकते है | घर परिवार से जुड़े किसी निर्णय में भावनाये हावी रहेगी, इससे बचना होगा |

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि जातक आज कुछ खास साबित होने वाला है, आपको बस इसका इन्तजार करना होगा | इस राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है | किसी काम को लेकर की गयी भागदौड़ तबियत बिगड़ सकती है | नौकरीपेशा जातको को नए स्त्रोत प्राप्त होने वाले है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम भाव और रोमांस बढ़ेगा |

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज मिलेजुले परिणाम वाला प्रतीत हो रहा है | आज व्यर्थ धन खर्च होने वाला है, इससे बचने की कोशिश करे | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थकाने वाला रहेगा | घर परिवार का माहौल आपको ख़ुशी देगा | किसी परिचित को दिया उधार धन आज मिल सकता, जिससे आर्थिक स्थिति को संबल मिलेगा |

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत रंग लाने वाली है | जरुरी काम के लिए जा रहे है, तो बुजुर्गो का आशीर्वाद अवश्य ले | घर के किसी काम की जिम्मेदारी आप पर आने वाली है, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे | नौकरीपेशा जातक बॉस के सामने अपनी बात रखने में सफल होंगे |

आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164