दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।
आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
O5अगस्त 2024 Aaj Ka Panchang August 05, 2024
श्रावण शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, श्रावण |आज है सोमवार व्रत, वर्ष ऋतू and चंद्र दर्शन|
आज प्रतिपदा तिथि 06:03 PM तक उपरांत द्वितीया | नक्षत्र आश्लेषा 03:21 PM तक उपरांत मघा | व्यातीपात योग 10:37 AM तक, उसके बाद वरीयान योग | करण बव 06:03 PM तक, बाद बालव | आज राहु काल का समय 07:40 AM – 09:18 AM है | आज 03:21 PM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा |
जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज ।
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज जातक नौकरी-व्यवसाय के मामले में बहुत शुभ रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब हो सकते हैं। प्रयास से इच्छित सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। वाहन सुख का विस्तार होगा। पूर्व निर्धारित कार्यों में सफल रहेंगे। भविष्य की चिंता सताएगी। पूंजी निवेश होगा। आपकी समस्याएँ आज आपके मानसिक सुख को नष्ट कर सकती हैं। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। आज का दिन अच्छा बीतेगा, बशर्ते आप तनाव से दूर रहें।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज आज कोई नजदीकी दोस्त आपका साथ देगा। यह दोस्त आपका जीवनसाथी या भाई बहन भी हो सकते हैं। किसी नवीन वस्तु की खरीददारी होगी। आज आप नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। यात्रा सम्बन्धी कार्यक्रम में नए सिरे से बदलाव कर सकते हैं। अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और और सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें।आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन हो सकता है जिससे आपको प्रसन्नता की अनुभूति हो सकती है।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आत्मविश्वास से भरे हैं स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उस पर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। आज आप योजनाओं का भली-भांति अध्ययन करेंगे। आपकी गैरहाजिरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे सफलता से ना केवल आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे बल्कि कैरियर में भी वृद्धी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए करियर पर विशेष ध्यान दें। आज आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफा नसीब होगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें। अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। उच्च शिक्षा के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा कोई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। वाक चातुर्यता से आज आपका कार्य सरलता से संपन्न हो जाएगा।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। क्रोध और वाणी को वश में रखें, अच्छा लाभ मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। बाहर खाने-पीने से तबीयत खराब हो सकती है। मन कुछ अधिक ही व्यग्र हो सकता है। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुकसान पहुँचेगा।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है। भावनाओं में उतारचढ़ाव और जीवन में बदलाव महसूस कर सकते हैं। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अच्छा रहेगा। साथ काम करने वाले लोग मददगार रहेंगे। अकस्मात धन लाभ होगा। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। सामाजिक मन-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। वाणी को काबू में रखें। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका अच्छा दिन है। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि जातक आज व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने शरीर को अच्छा कर सकते हैं परन्तु आपको सड़क किनारे तैयार होने वाले खाने से बचना होगा आप ज्यादा पानी, ताजे फल और सब्जियां लें। समयानुसार व्यायाम करें, टहलें योग भी आपके लिये लाभदायक रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। नई जिम्मेदारी भी मिलने के योग हैं।आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि जातक आपको आज आत्मविश्वास रहने के आसार हैं जो की आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में भी सहायक सिद्ध होगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। समझदारी से काम लें और बातचीत कर मसले को सुलझाएं। विदेश यात्रा के अवसर मिलने के आसार हैं। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। जीवनसाथी का साथ अधिक ऊर्जावान बना देगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज जातक आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। आप बहुत कुछ करने की इच्छा रखते हैं। इसके लिए आपको बहुत सी शक्ति लगानी होगी। आप अलर्ट रहकर काम करें। पारिवारिक खर्च कम हो सकता है। कुछ लोगों को संतान के कार्यों से दु:ख मिलेगा। आज खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है, अतः वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि जातक आज परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाज़ी में फैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। जरा सी भूल-चूक से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आज आप अपने साथी के बारे में कुछ नया जान सकते हैं
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आज आपको संभलकर रहना होगा। आपकी कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। नई चीज सीखने और समझने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के योग हैं। पैसों के सवाल बने रहेंगे, आप उन्हें सुलझाने की पूरी कोशिश भी करेंगे। पैसों के मामले में कहीं से कोई रोचक सुझाव भी मिल सकता है।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज लेंन-देंन के लिए समय अच्छा हैं। उधार दिया धन वसूल होगा। आज आप नवीन कार्य आरंभ कर सकते हैं। पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। वहीं अनावश्यक कार्यों पर खर्च बढ़ने की संभावना है। किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, आज आप उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। असावधानी से पैसे संबंधी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164