Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल


जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

16 दिसम्बर 2024 AAJ KA PANCHANG  DECEMBER 16, 2024
  
कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, मार्गशीर्ष |

आज प्रतिपदा तिथि 12:27 PM तक उपरांत द्वितीया | नक्षत्र आद्रा 01:13 AM तक उपरांत पुनर्वसु | शुक्ल योग 11:22 PM तक, उसके बाद ब्रह्म योग | करण कौलव 12:27 PM तक, बाद तैतिल 11:37 PM तक, बाद गर | आज राहु काल का समय 08:24 AM – 09:44 AM है | आज चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा |




जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज ।

मेष राशि (ARIES HOROSCOPE) मेष राशि वाले आज आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करेंगे। छोटी-मोटी नोक-झोंक हो सकती है लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। यह समय रिश्तों को सुधारने और नए आरंभ करने का है।

वृष राशि (TAURUS HOROSCOPE) वृष राशिवालों के लिए आज अपने साथी के साथ थोड़ा समय बिताने की कोशिश करें, ताकि आप दोनों के बीच की दूरियां कम हो सकें। रिश्ते में भरोसा और समझ को बढ़ाने के लिए आज का दिन अच्छा है।

मिथुन राशि ( GEMINI HOROSCOPE ) मिथुन राशिवाले आज आपके प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और आप अपने साथी से भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे। सिंगल हैं तो आज किसी से मिलने का अवसर मिलेगा।

कर्क राशि (CANCER HOROSCOPE ) कर्क राशिवाले जातक आज आपका आकर्षण अधिक रहेगा, जिससे आपका प्रेम जीवन हर्षित रहेगा। प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिताने का अच्छा समय है। अगर सिंगल हैं तो नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

सिंह राशि ( LEO HOROSCOPE) सिंह राशि वाले जातक आज अपने रिश्ते में और अधिक स्नेह और समझ की आवश्यकता है। साथी के साथ समय बिताने से आप दोनों के बीच और प्यार बढ़ेगा। अगर सिंगल हैं तो आज नए रिश्ते की संभावना हो सकती है।

कन्या राशि ( VIRGO HOROSCOPE ) कन्या राशि आज अपने प्यार को खुलकर अपनी भावनाएं बताने का दिन है। रिश्ते में रोमांच और गहराई आएगी। यदि सिंगल हैं तो आपका आकर्षण दूसरों को प्रभावित कर सकता है।

तुला राशि ( LIBRA HOROSCOPE ) तुला राशिवाले आज आपको अपने प्रेम जीवन में थोड़ा धैर्य रखना होगा। साथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं लेकिन यह स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी। सिंगल हैं तो पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जिससे नया रिश्ता शुरू हो सकता है।

वृश्चिक राशि ( SCORPIO HOROSCOPE ) वृश्चिक राशिवाले आज आपके रिश्ते में सच्चाई और ईमानदारी का महत्व बढ़ेगा। अपने साथी से अपने दिल की बात कहें। अकेले हैं तो आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए रोमांटिक रूप से दिलचस्प हो सकता है।

धनु राशि ( SAGITTARIUS HOROSCOPE ) धनु राशि वाले आज आपके रिश्ते में नई ऊर्जा और ताजगी का संचार होगा। अपने साथी के साथ बाहर जाने या कुछ नया करने का मन करेगा। इस समय का सही उपयोग करें और रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करें।

मकर राशि ( CAPRICORN HOROSCOPE ) मकर राशिवाले जातक आज आपका मन प्रेम के लिए तैयार रहेगा। रिश्ते में थोड़ी सी गहराई और नजदीकी की आवश्यकता हो सकती है। अपने साथी को समझने का प्रयास करें, इससे संबंधों में मजबूती आएगी।

कुंभ राशि ( AQUARIUS HOROSCOPE ) कुंभ राशिवाले आज के दिन आपको अपने साथी से कुछ महत्वपूर्ण बातें साझा करनी पड़ सकती हैं। संवाद में स्पष्टता बनाए रखें, ताकि कोई भी गलतफहमी न हो। सिंगल हैं तो नए रिश्ते की जल्दी ही शुरुआत हो सकती है।

मीन राशि ( PISCES HOROSCOPE) मीन राशिवाले आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती होने की संभावना है। शाम को आप एक साथ टाईम भी स्पेंड कर सकते हैं। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164