दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।
आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
24 दिसम्बर 2024 AAJ KA PANCHANG DECEMBER 24, 2024
पौष कृष्ण पक्ष दशमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, मार्गशीर्ष |
आज दशमी तिथि 10:29 PM तक उपरांत एकादशी | नक्षत्र चित्रा 03:22 PM तक उपरांत स्वाति | अतिगण्ड योग 09:46 PM तक, उसके बाद सुकर्मा योग | करण वणिज 09:13 AM तक, बाद विष्टि 10:29 PM तक, बाद बव | आज राहु काल का समय 12:27 PM – 01:46 PM है | आज चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा |
जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज।
मेष राशि (ARIES HOROSCOPE) मेष राशि आज का दिन नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य किए जा सकते हैं। व्यापार की बात करें तो ट्रांसपोट का कार्य करने वालों को नुकसान होने की आशंका है। संपत्ति को लेकर यदि विवाद चल रहा है, तो आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि विवाद बढ़ने की आशंकाएं बनी हुई हैं। कोई ऐसी खबर भी आपको मिल सकती है जो आपके जीवन को अच्छे मार्ग की ओर प्रशस्त करेगी।
वृष राशि (TAURUS HOROSCOPE) वृष राशिवालों आज आपकी आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। मानसिक रूप से कुछ तनाव महसूस करेंगे और यह तनाव सेहत पर भी असर डालेगा। अपने खाने-पीने का भी ध्यान रखें क्योंकि यह भी आपकी परेशानी की वजह बन सकता है। रिश्तों के प्रति अपनी सद्भावना बनाये रखने का अच्छा समय है। छात्रों को अधिक मेहनत की जरूरत है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानियां हो सकती हैं।
मिथुन राशि ( GEMINI HOROSCOPE ) मिथुन राशिवाले आज आपके लिए कुछ फैसलों में सटीकता हो सकती है। मन में कुछ ऐसी नकारात्मक चिंताएं होंगी जिससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कॉन्फिडेंस के कारण जोखिम भरे कार्यों में सफलता मिल सकती हैं। लोगों से वार्तालाप करते समय अपनी परेशानियों का दूसरों को आभास न होने दें। आज आपको अचानक धन लाभ होगा। प्रेमियों के दिन ठीक नहीं है।
कर्क राशि (CANCER HOROSCOPE ) कर्क राशिवाले के लिए समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग विकसित होगा। नई परिस्थितियों मे अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते है। आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपके भविष्य को संवारने में मदद करेगी। कोई भी बात मन में ना रखे, खुलकर चर्चा करने की सलाह आप व्यक्तियों को दी जाती है।
सिंह राशि ( LEO HOROSCOPE) सिंह राशि वाले आज सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। कई नई चीजें समझने का अवसर प्राप्त होगा। दूसरी भाषा या संस्कृति के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आपको जिस अवसर की पिछले कई दिनों से तलाश थी, वो आज किसी परिवार के सदस्य की मदद से आपको मिलेगा। आज आपकी पदोन्नती होगी। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है।
कन्या राशि ( VIRGO HOROSCOPE ) कन्या राशि वालों आजधर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। विरोधियों का पराभव होगा। आज युवाओं को कारोबार और नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी।
तुला राशि ( LIBRA HOROSCOPE ) तुला राशि आज धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर मन प्रसन्न रहेगा। आपके दृष्टिकोण में आज कोई नया आयाम जुड़ेगा या आप किसी अपरिचित व्यक्ति के दृष्टिकोण से अत्यधिक प्रभावित होंगे। दूसरों के निजी मामलों में दखल ना दें। बिजनेस में धन का निवेश लाभदायक रहेगा।
वृश्चिक राशि ( SCORPIO HOROSCOPE ) वृश्चिक राशि आज सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। युवा वर्ग का पढ़ाई में मन कुछ कम लगेगा इसलिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। बाहर जाते समय महामारी से बचने की पूरी तैयारी करके निकले अन्यथा इसके चपेट में आ सकते हैं। आप अपने आप को बार-बार याद दिलाते रहें कि आपको कूट नीति से पेश आना है। नौकरी-व्यवसाय में स्थिति थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली रहेगी।
धनु राशि ( SAGITTARIUS HOROSCOPE ) धनु राशि आज नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के व्यवहार के कारण तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कुटुम्बजनों में प्रसन्नता का वातावरण होगा। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। किसी पुराने मित्र से बात हो सकती है।
मकर राशि ( CAPRICORN HOROSCOPE ) मकर राशि आज परिवार में सुख व आनंद मिलेगा। जो लोग आर्थिक क्षेत्र में व्यस्त हैं उनके लिए आज का दिन काफी मुश्किलों से भरा हुआ है। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। रोग मुक्ति के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। रूका हुआ कार्य संपन्न होगा। विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों से बचा लेंगे। मकान या जमीन से जुड़े दस्तावेज का काम सावधानी पूर्वक करें।
कुंभ राशि ( AQUARIUS HOROSCOPE ) कुंभ राशि आज स्वास्थ्य में कष्ट प्रतीत होगा। ज्यादा तली भुनी चीजें खाने से परहेज करें। आज आपको आर्थिक लाभ होने की सम्भावना बन रही है। कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों के मन में आज कई तरह के विचार आयेंगे, बेहतर होगा पढ़ाई पर ध्यान दें। धर्म-कर्म में भी रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक परेशानी आ सकती है।
मीन राशि ( PISCES HOROSCOPE) मीन राशि आज आप आज खुद की कार्यकुशलता को परखेंगे और इसके लिए कई कामों में एक साथ हाथ डाल देंगे, जिससे बाद में पछताना पड़ सकता है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। अगर आप अपने सामान को यहां-वहां रख देंगे तो बाद में आपको ही परेशानी होगी, इसलिए इसे नियत स्थान पर ही रखें। बेवजह किसी से लड़ाई झगड़ा मोल ना लें क्योंकि इससे आपका नुकसान होगा।
आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164