Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल


जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

01 जनवरी 2025 AAJ KA PANCHANG JANUARY 01, 2025

  पौष शुक्ल पक्ष द्वितीया, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, पौष |आज है चंद्र दर्शन|

आज द्वितीया तिथि 02:24 AM तक उपरांत तृतीया | नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 11:46 PM तक उपरांत श्रवण | व्याघात योग 05:06 PM तक, उसके बाद हर्षण योग | करण बालव 02:56 PM तक, बाद कौलव 02:24 AM तक, बाद तैतिल | आज राहु काल का समय 12:30 PM – 01:49 PM है | आज चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा |

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज ।

मेष राशि (ARIES HOROSCOPE) मेष राशि जातक आज व्यवसाय में कोई साझेदार बनाते हैं तो वे भी आपके फायदे के साबित होंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच भी बहुत मददगार साबित होगी। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है।

वृष राशि (TAURUS HOROSCOPE) वृष राशिवालों आज अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक़्त पर टल सकती है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। रुकी हुई पदोन्नति मिलने के आसार हैं अनुकूल पद प्राप्ति का प्रबल योग है। परिवार में किसी बड़ी चिंता से राहत मिलेगी।

मिथुन राशि ( GEMINI HOROSCOPE ) मिथुन राशिवाले जातकआप आज सकारात्मक उर्जा से भरे हुए हैं। हालाँकि आपका उद्देश्य अच्छा है परन्तु आपकी बातों का हर स्थान पर स्वागत नही होगा। आपको अपनी प्रवृति का उपयोग अपने आप को खुशी देने के लिए भी करना चाहिए और आज आप अपने ऊपर अच्छी खासी रकम खर्च कर सकते हैं।

कर्क राशि (CANCER HOROSCOPE ) कर्क राशिवाले के लिए जातक का आज आप नई योजना बना सकते हैं। धन की प्राप्ति के रास्ते निकलेंगे। परिवार में समस्याओं का समाधान होगा। कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी संबंधी समस्या का हल हो सकता है। अपने सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बनेगी। आपके अपने आपका विरोध कर सकते हैं। झूठे आरोप से बचें।

सिंह राशि ( LEO HOROSCOPE) सिंह राशि वाले आज आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रगति निश्चित है। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। आपकी जीवनशैली ठीक रहेगी।

कन्या राशि ( VIRGO HOROSCOPE ) कन्या राशि वालों आज निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। इस बेहतरीन समय का प्रयोग नए दोस्त बनाने और नए लोगों से मि जुलने में करें। इससे आपके सामने नए अवसर खुलेंगे। रोजगार में लाभ मिलेगा। अपने परिवार वालों की सेहत को लेकर आज आप थोड़ा घबराए हुए रहेंगे। व्यर्थ खर्च से तनाव होगा। जल्दबाजी से निर्णय न लें।

तुला राशि ( LIBRA HOROSCOPE ) तुला राशि जातक आज नये विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपने दृढ़ प्रयासों से अपने लक्ष्य को पा लेंगे और आपके सपने साकार होंगे। आज आपका मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेगा। भविष्य की व्यवसायिक योजनाओं के लिए आपको पूरी प्लानिंग करके चलनी चाहिए।

वृश्चिक राशि ( SCORPIO HOROSCOPE ) वृश्चिक राशि आजअपना आर्थिक लक्ष्य भी पा सकेंगे। आपका वित्तीय भाग्य उच्च चल रहा है। बस आप अपने आवेग पर लगाम लगाने की कोशिश करे और आप अपनी वित्तीय सुरक्षा का आनंद भी ले पाएंगे। आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल दें। किसी प्रियजन या मित्र से उपहार पाकर मन प्रफुल्लित रहेगा।

धनु राशि ( SAGITTARIUS HOROSCOPE ) धनु राशि आज आप नवीन कार्य आरंभ कर सकते हैं। पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। वहीं अनावश्यक कार्यों पर खर्च बढ़ने की संभावना है। किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, आज आप उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। असावधानी से पैसे संबंधी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मकर राशि ( CAPRICORN HOROSCOPE ) मकर राशि जातक आज आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश लाभप्रद होगा अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें। आज पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोध को अपने उपर हावी न होंने दें अन्यथा बनी बनाई योजनाओं पर पानी फिरने के आसार नजर आ रहे है।

कुंभ राशि ( AQUARIUS HOROSCOPE ) कुंभ राशि जातकआज बातचीत और लेंन-देंन के लिए समय अच्छा हैं। उधार दिया धन वसूल होगा। नौकरी में पद, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। सब आपकी समझ और शिष्टता से प्रभावित होंगे। खूब प्रशंसा मिलेगी। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं जो आपके हालात और जरूरतों को समझते हैं।

मीन राशि ( PISCES HOROSCOPE) मीन राशि आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं, बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। गलतफहमियां दूर होंगी। स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से तनाव बढ़ना संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है। आज पैसों के लेन-देन में सर्तकता बरतें.


आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164