दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।
आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
07 जनवरी 2025 AAJ KA PANCHANG JANUARY 07, 2025
पौष शुक्ल पक्ष अष्टमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, पौष |आज है दुर्गाष्टमी व्रत|
आज अष्टमी तिथि 04:27 PM तक उपरांत नवमी | नक्षत्र रेवती 05:50 PM तक उपरांत अश्विनी | शिव योग 11:15 PM तक, उसके बाद सिद्ध योग | करण बव 04:27 PM तक, बाद बालव 03:27 AM तक, बाद कौलव | आज राहु काल का समय 03:12 PM – 04:32 PM है | आज 05:50 PM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा |
जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज ।
मेष राशि (ARIES HOROSCOPE) मेष राशि वाले आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृष राशि (TAURUS HOROSCOPE) वृष राशिवालों के लिए आज भाई-बहन के साथ संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी बातों से प्रभावित होगा। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलतान के योग हैं। कुछ नए कामकाज सामने आयेंगे, जिनके लिए कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा।
मिथुन राशि ( GEMINI HOROSCOPE ) मिथुन राशिवाले आज घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में सफल होंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिलेगी। बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे। यात्रा मंगलमय रहेगी।
कर्क राशि (CANCER HOROSCOPE ) कर्क राशिवाले जातक आज इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद रहने वाला है। सेहत के लिहाज से बढ़िया रहेगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है।
सिंह राशि ( LEO HOROSCOPE) सिंह राशि वाले जातक आज किसी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए, साथ ही जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचे। अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरा रहेगा। बिजनेस में स्थिति ठीक रहेगी। अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे।
कन्या राशि ( VIRGO HOROSCOPE ) कन्या राशि आज परिवार वालों के साथ हंसी ख़ुशी के पल बितायेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। उन्हें किसी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। पैसे कमाने के लिये नए तरीके मिलेंगे, जिन पर गौर करेंगे।
तुला राशि ( LIBRA HOROSCOPE ) तुला राशिवाले आज पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अगर कुछ दिनों से अपने कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो उससे छुटकारा मिलेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आयेगा।
वृश्चिक राशि ( SCORPIO HOROSCOPE ) वृश्चिक राशिवाले दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में सकारात्मक परिणाम हासिल हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बढ़िया रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। सेहत के लिहाज से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।
धनु राशि ( SAGITTARIUS HOROSCOPE ) धनु राशि वाले आज दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यस्थल में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आर्थिक स्थिति को संतुलित करता है। शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्तों से मिलकर मन प्रसन्न होगा। कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। उचित दिशा में की गई मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
मकर राशि ( CAPRICORN HOROSCOPE ) मकर राशिवाले जातक आज के दिन व्यक्तित्व सबको आकर्षित करेगा। किसी आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचें- निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। परिवार में किसी सदस्य की ख़राब सेहत की वजह से घूमने का कार्यक्रम टल सकता है। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा।
कुंभ राशि ( AQUARIUS HOROSCOPE ) कुंभ राशिवाले आज के दिन दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे सलाह मांग सकते है। प्यार में गलत बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें। सुनी-सुनाई बातों पर यक़ीन न करें और सच्चाई को भली-भांति परखे। जीवनसाथी की सेहत की चिंता करें। बेहतरीन चीज़ में समय निवेश कर सकते हैं। नौकरी में सहयोग मिलेगा
मीन राशि ( PISCES HOROSCOPE) मीन राशिवाले आज परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। बिजनेस के लिए दिन बेहतर है। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहेगा।
आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164