Mon. Dec 1st, 2025
Spread the love

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड


06, NOVEMBER  2025 AAJ KA PANCHANG NOVEMBER 06, 2025

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), कार्तिक | प्रतिपदा तिथि 02:55 PM तक उपरांत द्वितीया | नक्षत्र कृत्तिका 03:27 AM तक उपरांत रोहिणी | व्यातीपात योग 07:04 AM तक, उसके बाद वरीयान योग 02:41 AM तक, उसके बाद परिघ योग | करण कौलव 02:55 PM तक, बाद तैतिल 12:59 AM तक, बाद गर |

नवम्बर 06 गुरुवार को राहु 01:33 PM से 02:56 PM तक है | 11:47 AM तक चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा |

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज ।


मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले लोग आज के दिन अपनी उच्च ऊर्जा और क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार का अनावश्यक तनाव लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बना रहेगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope)आज पुराने किसी निवेश पर लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। मन आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर अधिक लगेगा। आप कला या संगीत से जुड़े कार्यों में अपना समय व्यतीत करना पसंद कर सकते है। धन के मामलों में आज विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope )  मिथुन राशि में किसी भी प्रकार के अनावश्यक खर्च से बचना जरूरी है। परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विनम्रता से बातचीत करना ही उचित रहेगा। आज प्रेमी के साथ बिताया गया समय आपके मन को प्रसन्न करेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आज आप विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। पड़ोसियों से किसी शुभ समाचार मिलने की संभावना है जो आपके मन को खुशियों से भर देगा। व्यापार में नए अवसर मिलने की संभावनाएं हैं। छात्रों के लिए यह दिन बहुत अच्छा है।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) इस राशि के लोगो को जीवनसाथी की ओर से आपको कोई नया उपहार मिल सकता है। आज भावनाएं आप पर हावी हो सकती है, इसलिए भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरुरी रहेगा। छोटी-छोटी बातों को अपने दिल से न लगाए, इससे आपका ही नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) व्यापार के क्षेत्र में आपकी की गई मेहनत आज रंग लाएगी और उसका सकारात्मक फल प्राप्त होगा। भाइयों में संपत्ति को लेकर मतभेद बना रह सकता है। घर-परिवार के कामकाज में आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रोमांटिक और यादगार रहेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope )इस दिन किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आत्मविश्वास बढ़ने की पूरी संभावना है। आप कठिन से कठिन कार्यों को भी सरलता से पूरा कर लेंगे। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope )  समाज में आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में रिश्ते और भी मजबूत होंगे। करियर के क्षेत्र में पदोन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बैंक से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। व्यवसाय में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आज आपकी मेहनत और बुद्धिमत्ता की परीक्षा ली जा सकती है इसलिए तैयार रखना जरूरी है। इस दिन आपका झुकाव धार्मिक कार्यों की ओर अधिक होगा। अपने जीवनसाथी या प्रेमी को समझने का प्रयास करें, इससे रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती है, इसलिए हल्का और सात्विक भोजन करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा जिससे घर-परिवार के कार्यों में सहूलियत रहेगी। आज आप अपना समय रचनात्मक कार्यों में व्यतीत करेंगे। रिश्ते में ताजगी बनी रहेगी और व्यवसाय में साझेदारी से लाभ होगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि वालों की आज मेहनत रंग लाएगी। कोई भी लंबे समय से लटका हुआ काम आज पूरा होगा। निवेश के नए अवसर हाथ लग सकते हैं, आज सोच-समझकर निर्णय लें।किसी करीबी दोस्त से मुलाकात होगी, जिसके साथ आप कुछ समय व्यतीत कर पाएंगे।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। थकान महसूस होने पर बीच-बीच में आराम लेना जरूरी है। अप्रत्याशित धन लाभ की संभावनाएं हैं। यह दिन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। कल्याणकारी कार्यों को करने का बल मिलेगा।