Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

ज्योतिषाचार्य संगीता शर्मा के अनुसार आप का आज का राशिफल


जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

14 SEPTEMBER  2025 AAJ KA PANCHANG SEPTEMBER 14, 2025

आश्विन कृष्ण पक्ष अष्टमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, भाद्रपद |आज है रोहिणी व्रत, कालाष्टमी, श्रीमहालक्ष्मी व्रत समाप्त and मध्य अष्टमी|

आज अष्टमी तिथि 03:06 AM तक उपरांत नवमी | नक्षत्र रोहिणी 08:41 AM तक उपरांत म्रृगशीर्षा | वज्र योग 07:35 AM तक, उसके बाद सिद्धि योग 04:55 AM तक, उसके बाद व्यातीपात योग | करण बालव 04:02 PM तक, बाद कौलव 03:06 AM तक, बाद तैतिल | आज राहु काल का समय 04:56 PM – 06:27 PM है | आज 08:03 PM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा |

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये सभी पर पूर्णतया सटीक हो। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

मेष राशि (Aries Horoscope)आज का दिन मेष राशि के लिए कामकाज के लिहाज से अच्छा है। व्यापार में उन्नति होगी और आपके प्रभाव में वृद्धि। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आज आपको अच्छा फायदा मिलने का योग बना है। जीवनसाथी के सहयोग से आज आपके कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आज शाम को माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें शारीरिक कष्ट की आशंका है। आपको आज किसी साहसिक फैसले से लाभ मिलेगा। लव लाइफ मे आपको आज संयमित व्यवहार बनाए रखने की जरूरत है।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन काम और कारोबार के लिहाज से मिलाजुला रहेगा। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए छात्रों को एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत होगी जबकि आज मन आपका विचलित रह सकता है। मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा का योग बनता नजर आ रहा है। वैवाहिक जीवन में चल रही दिक्कतों से आज आपको छुटकारा मिलेगा। सरकारी क्षेत्र अथवा पैतृक धन से आपको आज लाभ मिलने का संयोग बना हुआ है। खर्चों पर काबू रखें, नहीं तो आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। व्यावसायिक व्यस्तता अधिक रहेगी।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखना होगा। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सामने वाले को किसी बात का बुरा न लगे। आज व्यापार शुरू करना चाहे तो दिन अच्छा रहेगा। निवेश भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज मिल सकता है, भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार में विवेक और सूझबूझ से लिए गए फैसले फायदेमंद रहेंगे। आज आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पारिवारिक धन में भी वृद्धि होगी। आज शाम के समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने काम के प्रति सजग और गंभीर रहना चाहिए। आपको अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार और दायित्व बढ़ने का संयोग बनेगा। मित्रों की तरफ से आपको सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च भी अधिक रहेगा। आपके खुशमिजाज व्यक्तित्व के कारण आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा, कुछ लोगो से आपकी आज नई जान पहचान हो सकती है। परिवार में किसी निकट सदस्य की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है।

सिंह राशि ( Leo Horoscope)सिंह राशि,थोड़े प्रयास से आपके रुके हुए काम बनेंगे सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में विश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपके पुराने रुके हुए काम आज थोड़े प्रयास से पूरे होते नजर आएंगे। आपको आज कारोबार में लाभ का मौका मिलेगा। आज आपके शत्रु भी आपकी बहादुरी की प्रशंसा करेगे। आपको अचानक ही कहीं से लाभ मिल सकता है। आपके अंदर दान-पुण्य की भावना बढ़ेगी। धर्म कर्म के काम में आज आप रुचि लेंगे। कोई खोई वस्तु मिलने की आपको खुशी होगी।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope )  कन्या राशि, कार्यकुशलता का फायदा मिलेगा कन्या राशि के लिए आज रविवार का दिन अनुकूल रहेगा। जो जातक बीते दिनों दिनों बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। संतान के भविष्य से जुड़ी कोई अच्छी खबर प्रसन्नता देगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में आपको अपने भाई का सहयोग प्राप्त होगा। सितारे बताते है कि आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। आपको आज बिजनेस में अपने अनुभव और कार्यकुशलता का फायदा मिलेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope )तुला राशि, समस्याओं से आप आज राहत पाएंगे तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज जीवन में चली आ रही कुछ समस्याओं से राहत मिलने वाली है। लोग आपकी और आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपके जीवन में कोई समस्या चल रही है तो आज उसका निदान हो सकता है। आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज आप अपनी बातों को सच साबित करने में सफल रहेंगे। उच्च शिक्षा के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ेगी और शिक्षा प्रतियोगिता में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope )  वृश्चिक राशि,कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव की स्थिति बनेगी वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपकी लव लाइफ में आज नई शुरुआत होगी और आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। अगर आप पार्टनरशिप में काम करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके पक्ष में नहीं है। अभी आपको बात को आगे टाल देना चाहिए। नौकरी और कामकाज में आज परिवर्तन के अवसर मिलेंगे। संतान के कार्यों और व्यवहार से आज आपका मान सम्मान बढेगा। शाम को अचानक मेहमानों के आने से घर में चहल पहल बनी रहेगी।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope)  धनु राशि,कामकाज में आज प्रगति होगी धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके कामकाज में आज प्रगति होगी। काम के सिलसिले में यात्रा का संयोग बन सकता है। व्यापार में आपके कठिन प्रयासों से आपको लाभ मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में भी आज आपकी रुचि बनी रहेगी। सेहत के मामले में आपको अपना पूरा ध्यान रखना होगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि, भाग्य लाभ दिलाएगा, शत्रुओं से सतर्क रहें मकर राशि के जातको के लिए आज रविवार का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज भाग्य प्रयास से बढ़कर लाभ दिलाएगा। लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से आपको सतर्क भी रहना होगा। बिना मांगे किसी को सलाह पर इसका आप पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आज शाम का समय पुण्य कार्यों में व्यतीत होगा, जिससे मन शांत और प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपको अपने परिवार और पिता पक्ष से लाभ मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ले सकते हैं।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope)  कुंभ राशि,आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे कुंभ राशि के लिए आज का दिन आनंददायी होगा। आपकी राशि से चतुर्थ उपरांत पंचम भाव में आज चंद्रमा का गोचर होगा। कारोबारी जातकों को नई योजना को पूरा करने के लिए कोई बड़ा अवसर मिलेगा। मित्रों और परिजनों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आपकी मित्रता का दायरा बढेगा। किसी नेक काम से आपको धन और सम्मान की प्राप्ति होगी। कामकाज में आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा। किसी मित्र से सहयोग भी पाएंगे।

मीन राशि ( Pisces Horoscope)मीन राशि, पारिवारिक जीवन में भाग्यशाली रहेंगे मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज छोट भाई बहनों से भी सहयोग मिलने का योग बना है। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा और आप पारिवारिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। पारिवारिक व्यवसाय में आज आपको अपने पिता का मार्गदर्शन से फायदा होगा।

कुंडली से जुड़ी जानकारी के लिए हमसे WHATSAPP पर संपर्क करें-9634088336

You missed